पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। कैंटर के ऊपर बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। पिथौरागढ़ घाट की ओर रहे कैंटर पर गुरना मंदिर के पास बड़े बोल्डर गिर गए।
बताया जा रहा है कि कैंटर में बैठे चालक नवीन कुमार और परिचालक सूरज कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन को हादसे की सूचना दी।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पिथौरागढ़ की कोतवाली और घाट चैकी की पुलिस के अलावा राज्य आपदा नियंत्रण बल की टीम मौके पर पहुंची। और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गाय। मशीनों के जरिए से बोल्डरों को कैंटर हटाया गया। इसके बाद मलबे में दबे दोनों के शवों को बाहर निकाला जा सका। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.