रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान ने आयोजित किया एक दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला

रुद्रप्रयाग के गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में एक दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रदेश में प्रदूषण को कैसे नियंत्रण किया जाए इस पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण और परिस्थितिकीय पहलुओं को संरक्षित रखते हुए पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संतुलन बनाए रखने के लिए खास ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने नगर निकाय, जल संस्थान, फॉरेस्ट, परिवहन और विकास प्राधिकरण जैसे विभागों को बेहतर योजना बनाने के लिए कहा। साथ ही प्रस्तावित किए गए प्रारूप को जल्द भरकर पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा को मुहैया कराने के लिए कहा, ताकि जिले की पर्यावरण प्लानिंग से संबंधित रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी जा सके।

वहीं, जीबी पंत हिमालय पर्यावरण संरक्षण के वैज्ञानिक डॉ. जेसी कुनियाल ने विभागों के अधिकारियों को पर्यावरण के संरक्षण को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, बायोमेडिकल वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, वायु प्रदूषण वगैरह पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों के बेहतर निस्पादन को लेकर हमारी जिम्मेदारियां और ज्यादा बढ़ गई हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के बिना भविष्य में जीवन काफी मुश्किल होगा। उन्होंने जिला पर्यावरण प्लानिंग में 14 संबंधित थिमेटिक क्षेत्रों का विस्तार से वर्णन किया। साथ ही प्लानिंग के तहत विभागों को रिपोर्ट तैयार करने के प्रारूप के बारे में जानकारी दी गई।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.