फोटो: सोशल मीडिया
राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के तहत टिहरी जनपद में महिला एवं बाल विकास विभाग जागरूकता रैली निकाली। इस रैली में कई लोग मौजूद रहे।
आपको बता दें, यह जागरूकता रैली राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के तहत कुपोषण के खिलाफ तहसील और ब्लाक मुख्यालय से लेकर लंबगांव बाजार होते हुए मांजफ, ओण पट्टी के भदूरा, रौणद रमोली और उपली रमोली में निकाली गई।
रैली के माध्यम से बच्चों को कुपोषण से बचाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण युक्त आहार लेने का आह्वान किया। इससे पहले एसडीएम रजा अब्बास ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आपको बता दें, रथ यात्रा में शामिल बाल विकास परियोजना अधिकारी बबीता शाह ने बताया कि एक से 30 सितंबर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
पोषण रथ यात्रा में बाल विकास की सुरचना नौडियाल, रजनी राणा, लीलावती राणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कविता, मनीषा, सीमा, कैलाशी, संगीता रावत, गोदांबरी पोखरियाल, कुंवरी कलुड़ा और संगीता कलुड़ा आदि शामिल थी।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.