विकासनगर के कालसी गेट बाजार में देर रात अचनाक एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास अफरा-तफी मच गई।
आग की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। काफी दूर तक आग की लपटे दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने आग की सचूना दमकल विभाग के साथ थाने को दी। मौके पर पहुंची कालसी थाना पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि आग में दुखान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। कालसी थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि कालसी गेट पर राजेंद्र प्रसाद साहू की जनरल प्रोविजन स्टोर की दुकान है। दुकान में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को मौके पर बुलाया गया था।
उन्होंने बताया कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन इस दौरान दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंन कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.