उत्तरकाशी: जंगल की आग से गौशाला जलकर राख, आबादी की ओर बढ़ती आग से दहशत में ग्रामीण

उत्तरकाशी जिले के जंगलों में लगी आग का तांडव बढ़ता जा रहा है। बीती रात डुंडा रेंज के रनाड़ी गांव के पास आग से गौशाला जलकर राख हो गई।

गांव वालों का कहना है कि गनीमत ये रही कि गौशाला में मवेशी नहीं थे। ठंड के चलते ग्रामीण मवेशियों को घर ले गए थे। ग्रामीणों ने जल्द ही वन विभाग से जंगलों में लगी आग पर काबू पाने की मांग की है। परेशानी की बात ये है कि आग धीरे-धीरे आबादी की ओर बढ़ती जा रही है। ऐसे में ग्रामीण दहशत में हैं।

लोगों का कहना है कि वन विभाग के आला अधिकारी बंद कमरों में बैठक कर रहे हैं और वन कर्मी बिना संसाधनों के आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। कई दिनों से मुखेम रेंज के कुटेटी देवी, दिलसौड़ चामकोट में जंगलों में आग लगी हुई है। बीती शनिवार को आग बुझाते हुए एक वन आरक्षी पत्थर लगने से घायल भी हो गया था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग बुझाने के लिए वन कर्मियों के पास अपनी सुरक्षा के लिए कोई उपकरण तक नहीं है। लोगों का कहना है कि मात्र जंगल की झाड़ियों और पत्तियों से ही जंगल की आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, जोकि मुमकिन नहीं है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.