21वां स्थापना दिवस: राज्य आंदोलनकारियों को अब तक नहीं मिल पाया सपनों का उत्तराखंड?

एक ओर जहां उत्तराखंड के 21वें स्थापना दिवस पर राज्य के अलग अलग हिस्सों में कई राजनीतिक कार्यक्रम हुए, वहीं दूसरी ओर इस मौके पर राज्य आंदोलनकारियों ने अल्मोड़ा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया।

धरना देने पहुंचे आंदोलनकारियों का कहना था कि दो दशक बीत गए हैं पर अब तक शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य नहीं बन पाया है।

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि राज्य में दोनों पार्टी कांग्रेस और बीजेपी ने आंदोलनकारियों की निरंतर उपेक्षा की है। आंदोलनकारियों का कहना है ति युवाओं को पहाड़ में ही रोजगार देने, राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्थाएं करने, जरूरी सुविधाएं देने के लिए अलग राज्य बनाया गया लेकिन अब तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

इतना ही नहीं शहीदों के कातिलों को अब तक सरकार द्वारा सजा ना दिए जाने को लेकर भी आंदोलनकारियों में खासी नाराजगी देखने को मिली।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.