हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने भारतीय किसान यूनियन के नेता जतिन चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
पुलिस के मुताबिक ये घटना देर रात की है। फायरिंग में जतिन चौधरी के हाथ में गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है।
आपको बता दें, जतिन चौधरी स्थानीय स्तर पर किसान आंदोलन की तैयारी कर रहे थे। 27 दिसंबर को होने वाली रैली के लिए कटारपुर गांव में एक मीटिंग रखी थी। तभी पथरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने कार से वापस आते हुए जतिन चौधरी पर फायरिंग कर दी। घटना में जतिन ने किसी तरह अपने आप को बचाया। लेकिन उनके हाथ में गोली लग गई।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.