पिथौरागढ़: पकड़ में नहीं आ रहा आदमखोर गुलदार, अब वन विभाग ने मारने की मांगी अनुमति

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय और उसके आस पास के गांवों में आदमखोर गुलदार का आतंक जारी है। यहां के लोग हर दिन डर के साए में गुजार रहे हैं।

गुलदार का आतंक इस तरह बढ़ गया है कि आए दिन वो लोगों को अपना निवाला बना रहा है। गुलदार के बढ़ते हमलों को लेकर जिले में खौफ का माहौल है। तमाम कोशिशों के बाद भी जब गुलदार पकड़ में नहीं आया तो अब वन विभाग ने उसे मारने की अनुमति मांगी है।

जानकारी के मुताबिक वन विभाग ने इस आदमखोर को मारने के लिए चीफ वाइल्ड लाइफ से परमिशन मांगी है। आपको बता दें, हाही में पिथौरागढ़ के सुकौली गांव में एक युवक को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद छाना गांव की 11 साल की मासूम बच्ची करिश्मा आदमखोर की भेंट चढ़ गई।

वहीं, शनिवार को गुलदार ने धारापानी के 40 वर्षीय ललित मोहन जोशी को गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। लगातार हो रहे गुलदार के हमलों से लोग भारी दहशत में हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.