जय बदरी विशाल! बदरीनाथ धाम पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, दर्शन के बाद की पूजा अर्चना

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंची। गुरूवार को बदरी विशाल के दर्शन के लिए आई पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूजा अर्चना भी की।

इससे पहले दोपहर 12.00 बजे वह सड़क मार्ग से बदरीनाथ धाम पहुंचीं। मंदिर परिसर में उमा भारती का स्वागत उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड बदरीनाथ के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल और बोर्ड के अधिकारियों ने किया।

आपको बता दें, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती बुधवार 23 सितंबर से चमोली जिले के भ्रमण पर हैं। प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने बताया कि आज वह रात्रि विश्राम के लिए जोशीमठ आएंगी। 25 सितंबर को जोशीमठ में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह पौड़ी जिले के लिए रवाना होंगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.