केदारनाथ आपदा में लापता 4 लोगों के नर कंकाल बरामद, सर्च अभियान जारी

16/17 जून 2013 को उत्तराखंड के केदारनाथ में आई आपदा में मारे गए लोगों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक सर्च टीम को अब तक चार नर कंकाल बरामद हुए है। आपको बता दें, लापता हुए यात्रियों के कंकालों को केदारनाथ के जंगलों में खोजा जा रहा है।

जो कंकाल सर्च टीम को मिले हैं उन्हें सोनप्रयाग भेजा गया है, जहां डीएनए सैंपल लेने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग समेत क्षेत्र के अन्य ट्रैकिंग रूट पर सघन खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है। ये अभियान पुलिस अधीक्षण के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। जिसके लिए कई टीमें बनी हुई हैं। टीम में स्थानीय लोगों को भी शामिल किए गए हैं। इन कंकालों को ढूंढने के पीछे का एक कारण विधि-विधान से अंतिम संस्कार करना भी है।

आपको बता दें, 16/17 जून 2013 की केदारनाथ आपदा में हजारों लोग मारे गए थे। एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक रेस्क्यू दलों द्वारा चार हजार से अधिक शव बरामद किए गए थे, लेकिन कई लोगों का पता नहीं चल पाया है। नर कंकालों की खोजबीन के लिए बीते छह वर्षों में शासन द्वारा कई सर्च अभियान चलाए जा चुके हैं, जिसमें 600 से अधिक कंकाल मिले थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 weeks ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 weeks ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

2 weeks ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

2 weeks ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

3 weeks ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

This website uses cookies.