उधम सिंह नगर से दुखद खबर सामने आई है। जहां डिलारी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक ये हादसा गुरुवार सुबह हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूरों को उत्तराखण्ड ले जा रहे ऑटो को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑटो चालक और तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सिद्धार्थनगर के रहने वाले पांच मजदूर ऑटो में सवार होकर मुरादाबाद से काशीपुर जा रहे थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.