उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिसे से कार हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें 4 लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक जिले के डीएम के पीओ के बेटे की गाड़ी बेकाबू होकर मजदूर की झोपड़ी पर गिर गई है। हादसे में 4 लोग जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय में एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़ी एसयूवी अचानक चल पड़ी और झोपड़ी जा गिरी।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जिस कार से हादसा हुआ वो कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के पीओ खुशहाल सिंह रावत के बेटे की कार है और हैंड ब्रेक न लगने के कारण झोपड़ी के ऊपर गिरी। हादसे में झोपड़ी में रह रहे 4 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जो लोग घायस हुए हैं उनकी पहचान सीता(28), सुनिता(35), अंजलि(18) और सोनिया (15) के रूप में हुई है। हादसे का हुई गाड़ी का नंबर UK09 AD 9538 है
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.