उत्तराखंड: ATM में पैसे निकलने से पहले सावधान! हो सकते हैं ठगी के शिकार, लाखों रुपये उड़ाने वाला गिरफ्तार

काशीपुर में पुलिस ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम बदलकर एक शख्स के खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए।

आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम मुकंदपुर निवासी अमर सिंह ने पुलिस में बीती 8 नवंबर को एक शिकायत दर्ज करवाया था। शिकायत में कहा गया कि 29 अक्टूबर को परमानंदपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये वो पैसे निकालने गए थे। अमर सिंह ने एटीएम में पहले से ही तीन युवक मौजूद थे। रुपये निकालते समय युवक उसके पीछे खड़े हो गए। अमर सिंह ने बताय कि 13 हजार रुपये निकालने के बाद उन्होंने दोबारा 12 हजार रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले।

अमर सिंह ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि खाता उनकी पत्नी के नाम पर है, जिसमें 2.24 लाख रुपये बैलेंस था। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल खराब होने की वजह से बनाने के लिए दिया गया था। मोबाइल ठीक होने के बाद जब सिम डाला गया तो उनके खाते में 87 रुपये बैलेंस का मैसेज आया। बैंक जाने पर पता चला कि उनके पास मौजूद एटीएम उनका नहीं है। उन्होंने पुलिस से अपनी शिकायत में कह कि रुपये निकालने के दौरान पीछे खड़े युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया था और पिन भी देख लिया था। उन्होंने ही पैसा निकाला होगा।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी से फुटेज निकालकर आरोपियों की पहचान करनी शुरू की। जांच में पता चला है कि वारदात में इस्तेमाल कार यूपी के कासकंज की है। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में इस्तेमाल कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 29 अक्टूबर को वो अपने साथी अजय उर्फ बबलू निवासी प्रह्लाद पुर थाना सोरों जिला कासगंज, सुधाकर निवासी सोरों के साथ कासगंज से गाड़ी मालिक को झूठ बोलकर गाड़ी बुक कराकर रुद्रपुर आए थे। काशीपुर में एटीएम से एक सरदार का एटीएम उन्होंने धोखे से चुरा लिया था और एटीएम से उन्होंने 2,24,000 रुपये निकाल लिए थे। निकाले गए रुपये उनके द्वारा तीनों ने बराबर आपस में बांट लिया था। उसी में से 40 हजार रुपये उसके पास हैं। बाकी उसने खर्च कर दिए हैं। पुलिस ने बताया कि बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.