उत्तराखंड: काशीपुर में 27 लाख 75 हजार रुपये की ठगी, पुलिस के उड़े होश!

काशीपुर के कुंडेश्वरी में साइबर ठगी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने लोनेक्स केमिकल एंड इंजीनीयरिंग फर्म के बैंक खाते से करीब 27 लाख 75 हजार रुपए उड़ा लिए।

फर्म ने इस संबंध में कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले को साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया है। लोनेक्स केमिकल एंड इंजीनीयरिंग फर्म के प्रोपराइटर अनूप सिंह ने बताया कि उनका करंट एकाउंट बाजपुर के आईसीआईसीआई बैंक में है। फर्म के खाते से 20 नवंबर को पांच लाख रुपये निकाल कर रूमा नाम की एक महिला के खाते में डाले गए। 20 तारीख को ही साढ़े ग्यारह लाख रुपये दिनेश और ग्यारह लाख 25 हजार रुपये सुखदेव के खाते में डाले गए। उन्हें जब इस लेनदेन के बारे में जानकारी हुई तो वो हैरत में पड़ गए।

इसके बाद इस संबंध में आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर पैसा वापस करने की मांग की। लेकिन जानकारी मिली कि पैसा किसी ने दूसरे खातों में ट्रांसफर कर उनके साथ ठगी की है। इसके बाद उन्होंने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस में तहरीर देकर ठगों को पकड़ने और उनके पैसे वापस दिलवाने की मांग की। पुलिस के मुताबिक, मामला ऑनलाइन ठगी का होने के चलते जांच के लिए साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया गया है। जांच जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.