उधम सिंह नगर के रूद्रपुर से ठगी का मामला सामने आया है।
जहां नैनीताल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में रुपये जमा करने गए एक कैसियर को रुपये का लालच करना महंगा पड़ गया। जानकारी के मुताबिक ठगों ने कैसियर से चार लाख रुपये देने का लालच देकर 60 हजार रुपये ठग लिए।
इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगालकर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि पीड़ित कैसियर एचडीएफसी बैंक में 60 हजार रुपये जमा करने के लिए गया था।
पीड़ित के मुताबिक यहां दो युवकों ने उससे राजस्थान से चार लाख रुपये लूटकर लाने की बात कही। उसे झांसे में लेकर दोनों बैंक के बाहर ले गए जहां पर ठगों ने उसे नोट की गड्डी थमाई और 60 हजार रुपये ले लिए। घटना के तुरंत बाद युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.