उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर सब इंस्पेक्टर से 17 लाख की ठगी, ऑनलाइन रिश्ता ढूंढने वाले सावधान!

अगर आप अपने लिए या फिर अपनों के लिए ऑनलाइन रिश्ता ढूंढ रहे तो होशियार हो जाइए, क्योंकि इस राह में बड़े धोखें हैं।

एक ऐसा मामला सामने आया जिससे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर से शादी का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी की गई है। सहसपुर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने छोटी बहन की शादी के लिए jeevansathi.com पर एक प्रोफाइल बनाई थी। प्रोफाइल को देखने के बाद अंकित कुमार नाम के युवक ने उनसे संपर्क किया। वो नवंबरपुर का रहने वाला था। युवक ने उनकी बहन से शादी करने की बात की। सब इंस्पेक्टर को युवक ने बताया कि वो एक कंपनी में जीएम के पद पर तैनात है। उसन ये भी बताया कि उसकी सैलरी डेढ़ लाख रुपये है। साथ ही उसने सब इंस्पेक्टर को कंपनी का पहचान पत्र भी दिखाया।

मामला आगे बढ़ और सब इंस्पेक्टर रंजीत ने अपनी बहन की सगाई युवक से कर दी। सगाई से पहले युवक ने सब इंस्पेक्टर को बताया था कि उसके 2 करोड़ रुपये RBI में जब्त हैं, जिसकी वापसी के लिए उसे पेनल्टी भरनी है। युवक ने उनसे बताया कि पेनाल्टी भरने के लिए उसे कुछ पैसों की जरूरत है। ये बात सुनने के बाद सब इंस्पेक्टर रंजीत ने साल 2017-19 के बीच अंकित, उसके पिता छोटे सिंह, मां रेनू, मामा राजेश समेत 6 लोगों के खातों में करीब 17 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

लंबा समय बीत जाने के बाद भी जब रकम वापस नहीं मिली तो सब इंस्पेक्टर को संदेह हुआ। सब इंस्पेक्टर के मुताबिक, युवक ने जो प्रमाण पत्र और आईडी दिखाई थी, वो सब फर्जी निकली। इसके बाद उनहोंने मामले की सूचना सहसपुर थाने को दी। सहसपुर थाने के मुताबिक, केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.