रुड़की: लालच के चक्कर में लग गई लाखों की चपत, अब मदद के लिए थाने पहुंची महिला

मोटे मुनाफे के चक्कर में ज्यादातर लोग ठगी का शिकार होते हैं। ऐसा ही हाल हरिद्वार के रुड़की की रहने वाली सुमन चौधरी का हुआ।

जानकारी के मुताबिक मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक उद्यमी की पत्नी से तीन लोगों ने लाखों रुपयों की ठगी की है। दरअसल रुड़की निवासी सुमन चौधरी के पति एक उद्यमी थे जिनकी कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इसी बीच सुमन चौधरी की मुलाकात यूपी के शामली निवासी एक परिचित और दो अन्य लोगों से हुई।

बताया जा रहा है कि तीनों ने सुमन चौधरी को एक कंपनी में रकम लगाने को कहा जिसके एवज में उन्होंने बताया कि एक कंपनी में पॉलिसी चल रही है जिसमें लोगों को मोटा मुनाफा हो रहा है। अगर वे कंपनी में रकम लगा दें तो भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा। वहीं तीनों लोगों ने सुमन को अपने झांसे में लेकर उनसे कई बार में कंपनी के नाम पर 45 लाख रुपये की रकम जमा करवा ली।

उसके बाद जब काफी समय बीत गया तो सुमन ने मुनाफे के साथ रकम वापसी की बात कही. इस बीच उन्होंने कई बार तीनों से रकम के लिए संपर्क किया, लेकिन आरोपी बहानेबाजी करते रहे।

जिसके बाद सोमवार को सुमन चौधरी ने रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। सुमन ने आरोप लगाया है कि तीन लोगों ने मोटे मुनाफे की बात कह कर एक कंपनी में पैसा लगवाया और अब तीनों रकम लौटाने से इंकार कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.