हरिद्वार: गंगनहर बंदी की तारीख की हुई घोषणा, किए जाने हैं महाकुंभ के काम

हरिद्वार महाकुंभ की युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इस बीच गंगनहर बंदी की तारीख की घोषणा कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग 21 अक्टूबर की रात भीमगोड़ा बैराज उत्तरी खंड गंगनहर को बंद कर देगा। उधर, हरिद्वार जिला प्रशासन गंगनहर बंदी को लेकर चिंतत है। प्रशासन को महाकुंभ के लिए सभी घाटों पर बचे हुए काम को पूरा करना है। ऐस में प्रशासन ने यूपी सिंचाई विभाग को खत लिखकर 14 अक्टूबर से गंगनहर बंद करने की अपील की है।

पिछले साल हरिद्वार प्रशासन को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। पिछले साल दशहरे से दीपावली तक बंद रही गंगनहर में कई घाटों पर निर्माण कार्य चल रहा था। दिवाली की रात यूपी सिंचाई विभाग ने गंगनहर में अचानक पानी छोड़ दिया। ऐसे में कुंभ कार्य प्रभावित हो गए थे। इस साल गंगनहर को एक हफ्ते पहले से बंद करने के लिए कुंभ मेला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को खत लिखा है। ताकि उत्तरी खंड गंगनहर की सफाई के अलावा कई सारे काम किए जा सकें।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.