चमोली: जनरल-ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन का दीपक जोशी के समर्थन में प्रदर्शन, दी कड़ी चेतावनी

उत्तराखंड जनरल-ओबीसी एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के समर्थन में चमोली के थराली के जनरल-ओबीसी एसोसिएशन के कर्मचारी समर्थन में आ गए हैं।

दीपक जोशी के खिलाफ जारी जांच के विरोध में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि दीपक जोशी पर जो भी आरोप लगे हैं वो बेबुनियाद हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मांग की कि दीपक जोशी के खिलाफ जांच को वापस लिया जाए। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी एसडीएम से मिले और इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।

जनरल-ओबीसी के तहसील अध्यक्ष खीमानंद खंडूरी ने कहा कि जनरल-ओबीसी कर्मचारियों के हितों की लड़ाई दीपक जोशी लगातार लड़ते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की आवाज को दबाने के लिए दीपक जोशी के खिलाफ जांच बैठाई है।

वहीं, कर्मचारी संगठन का कहना है कि अगर सरकार अपने फैसले पर कायम रहती है तो प्रदेश के लाखों कर्मचारी दीपक जोशी के समर्थन में उतरेंगे और कार्य बहिष्कार कर सड़कों पर उग्र आंदोनल करेंगे। संगठन का कहना है कि इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.