जनरल-ओबीसी कर्मचारियों का संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ चल रही जांच के विरोध में प्रदर्शन जारी है।
बागेश्वर में उनके खिलाफ जांच निरस्त करने की मांग को लेकर कर्माचारियों ने गुरुवार की शाम को नगर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान तत्काल प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ चल रही जांच को वापस लिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो वो उग्र आंदोलन करेंगे।
उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंपलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष केसी मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जारी जांच को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती के रोस्टर में पहले की तरह पहला पद सामान्य वर्ग के लिए रखे जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी आंदोलनों में ये पहला मौका है जब किसी कर्मचारी नेता के खिलाफ इस तरह के तथ्यहीन जांच के आदेश दिए गए हों।
उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से एक दिन के वेतन कटौती के फैसले को भी वापस लिया जाए। फोर्थ ग्रेड के कार्मिकों को पहले की तरह 25 प्रतिशत पदोन्नति कोटे के आधार पर पदोन्नति दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो 14 अक्टूबर को बाइक रैली निकल कर विरोध दर्ज कराएंगे।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.