केदारनाथ दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! हेली सेवाएं शुरू, जानिए कितना लगेगा किराया

केदारनाथ धाम जाने के लिए हवाई सेवाओं का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। धाम के लिए 9 हेली सेवाओं को मंजूरी मिल गई है।

पैदल मार्ग के अलावा अब श्रद्धालु हवाई सेवा से भी बाबा के दर्शन कर सकते हैं। डीजीसीए द्वारा 9 हेली सेवाओं को उड़ान भरने की इजाजत मिलने के बाद 8 हेली सेवाओं ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। ये हेली सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, शेरसी और त्रियुगीनारायण जैसे क्षेत्रों से धाम के लिए उड़ाने भरेंगी। केदारनाथ के लिए प्रति यात्री किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। गुप्तकाशी से आना-जाना 7750 रुपये, फाटा और त्रियुगीनारायण से 4720, शेरसी से 4680 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

वहीं, कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता खत्म होने के बाद केदारनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हर दिन दो हजार के करीब श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल के मुताबिक, कोरोना महामारी की वजह से जिले का पर्यटन व्यवसाय ठप हो गया था, लेकिन अब यात्रा पटरी पर लौटने लगी है। यात्रा पड़ावों पर लोगों का व्यापार चल रहा है और अब हेली सेवाएं भी केदारघाटी में आ चुकी हैं।

हेली सेवा संचालक योगेन्द्र राणा के मुताबिक, केदारनाथ के लिए एरो एविएशन, पिनेकल, चिप्सन, क्रिस्टल, थंबी, हिमालयन समेत आठ हेली कंपनियां केदारघाटी पहुंच चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से केदारनाथ यात्रा देरी से शुरू हुई है। हेली कंपनियों को इस बार काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.