कुंभकर्णीय नींद सो रहा प्रशासन! बागेश्वर में सड़क मार्ग बदहाल, नहीं ले रहा कोई सुध

उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से अभी भी कई रास्ते बंद पड़े हैं।

जिला प्रशासन लगातार इन बंद पड़े दर्जनों सड़कों पर यातायात सुचारु करने में लगा है। बंद पड़ी सड़कों के कारण दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इतना ही नहीं जरूरी सामान भी गांवों तक नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं वाहन सुविधा ठप पड़ने से लोगों के तहसील व जिला मुख्यालय के कामकाज पर भी असर पड़ा है। वहीं ग्रामीण लगातार प्रशासन से जल्द सड़कों को खोलने की अपील कर रहा है।

आपको बता दें, बारिश के चलते जिले की दर्जनों सड़कों को नुकसान पहुंचा है। बारिश का दौर थमने के बाद अधिकांश सड़कों पर यातायात सुचारु करा दिया गया, लेकिन अब भी छह सड़कें बंद पड़ी हैं। बंद सड़कों में दोफाड़-पपों-रताइश, भयूं-गडेरा, धपोली-जेठाई, ह्वीलकुलवान, कपकोट-कर्मी-तोली-बघर और रौल्यांना-लोहागढ़ी रोड प्रमुख हैं। इनमें से बघर मोटर मार्ग करीब दो माह से बंद पड़ा है। अन्य सड़कों को बंद हुए भी एक पखवाड़े से अधिक का समय बीत गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.