हरिद्वार: धान खरीद केंद्रों और राइस मिलों में अन्नदाता के साथ धोखा! एडीएम की छापेमारी में ‘घपले’ का खुलासा

हरिद्वार में धान खरीद केंद्रों पर सक्रिय दलालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। छापेमारी के दौरान केंद्रों पर गड़बड़ियां पाई गई हैं।

न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम पर धान खरीदने और दलालों के सक्रिय होने की शिकायत के बाद इसका एडीएम ने संज्ञान लिया। उन्होंने  धान क्रय केंद्रों और राइस मिलों पर छापेमारी की। एडीएम ने महावीर राइस मिल और बहादराबाद धान क्रय केंद्र में धान रख रखाव को लेकर रिकॉर्ड खंगाला। एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, दोनों क्रय केंद्रों पर धान के रखरखाव और अभिलेखों में गड़बड़ी मिली है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियो से रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार डीएम के निर्देश पर इन मिलों पर छापेमार कार्रवाई की गई है। एडीएम ने बताया कि उनकी कोशिश किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलवाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो धान खरीद की MSP तय की है। उसी के मुताबिक, किसानों को दाम दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर एमएसपी से कम मूल्य पर धान खरीदते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Ashish Ranjan

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

9 hours ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

10 hours ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 day ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

3 days ago

This website uses cookies.