खटीमा में गुरु-शिष्या का रिश्ता तार-तार! नाबालिग छात्रा से छेड़खानी-रेप की कोशिश करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

खटीमा के झनकइया थाना इलाके के बग्गा 54 क्षेत्र में गुरु शिष्या का रिश्ता शर्मसार हुआ है। नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। खबरों के मुताबिक, मां शारदे पब्लिक स्कूल के शिक्षक हरिनंदन जोशी ने नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और जबरदस्ती करने की कोशिश की। छात्रा की आपबीती सुनने के बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को दबोच लिया।

झनकइया के थाना अध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि थाने में बग्गा 54 गांव के नाबालिग छात्रा के पिता ने शिकायत दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.