हरिद्वार में बीजेपी का मंडल वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अक्टूबर से शुरू होगा, जो 11 नवंबर तक चलेगा।
इस बात की जानकारी हरिद्वार जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चौहान ने जिला कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रदेश नेतृत्व की ओर से हरिद्वार जनपद में मंडल प्रशिक्षण वर्ग हेतु प्रत्येक विधानसभा में विधानसभा वर्ग पालक की घोषणा भी की।
जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजे जिला बीजेपी कार्यालय जगजीतपुर पर मंडल प्रशिक्षण वर्गों की वर्ग कार्य योजना बैठक आयोजित होगी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार प्रतिभाग करेंगे।
इस बैठक में जिला पदाधिकारी, जिला प्रशिक्षण टोली, विधानसभा वर्ग पालक, मंडल प्रशिक्षण टोली और विषय संबोधन हेतु चयनित 30 वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। साथ ही 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सभी 26 मंडलों की मंडल कार्य योजना बैठक होगी।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.