हरिद्वार: डीएम ने जल-स्वच्छता मिशन की बैठक में अधिकारियों को फटकारा, दिए ये जरूरी निर्देश

हरिद्वार के जिला अधिकारी कैंप कार्यालय में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई है।

ये बैठक डीएम सी. रविशंकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीएम को अधिकारियों ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों के आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डीएम ने जल निगम के अधिकारियों के कामकाज को लेकर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि कई गांवों में आपका काम काफी पीछे है। डीएम ने कहा कि इस संबंध में आपको दूसरी बार सचेत किया जा रहा है, अगर यही हालत रही तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में डीएम ने अधिकारियों से इन योजनाओं की डीपीआर के बारे चर्चा की। डीएम ने अधिकारियों को फील्ड की वास्तविक स्थितियों को देखते हुए डीपीआर पेश करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ये भी निर्देश दिया कि वो मानकों और प्रक्रियाओं का पालन करं और निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में आपसी सहयोग और एकजुट होकर काम को अंजाम दे।

डीएम को अधिकारियों ने बताया कि कुछ गांव ऐसे हैं, जहां सीमित क्षेत्र में ही पाइप लाइन बिछनी है। जो जल्द ही बिछा दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि जहां हैंड पंप चालू हालत में नहीं हैं, वहां बोरिंग कर पंप के सहारे छत पर टैंक स्थापित कर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.