उत्तराखंड

उत्तराखंड ब्रेकिंग: दहेज हत्या मामले में कांग्रेस की पूर्व नेता पूनम भगत गिरफ्तार, ढाई हजार रुपये का इनाम था घोषित

पुत्रवधू यशिका हत्याकांड मामले में हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आई है।

जानकारी के मुताबित हरिद्वार पुलिस ने कांग्रेस की पूर्व नेता पूनम भगत को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा 2 दिन पूर्व ही कुर्की का नोटिस जारी किया गया था। वहीं, घटना के बाद से ही पूनम भगत को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर लगातार दबाव बन रहा था।

पूनम और उसके दूसरे बेटे पर ढाई-ढाई हजार का इनाम भी घोषित किया गया। आपको बता दें कि हरिद्वार जिले के ज्वालापुर के मोहल्ला देवतान निवासी कांग्रेस नेता पूनम भगत के बेटे शिवम की पत्नी यशिका की बीते 24 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कुछ ही माह पहले ही शिवम और यशिका की शादी हुई थी।

मामले में यशिका के पिता महेंद्र गौतम ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही पूनम भगत, बेटा शिवम व सौभाग्य, बेटी शिवांगी व दामाद अमन पाराशर दहेज में ऑडी कार की मांग करते हुए उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। 31 दिसंबर को भी यशिका की पिटाई कर उसे घर से निकाला गया था। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.