हरिद्वार: ‘भ्रष्ट’ राशन डीलर ने बढ़ाई 500 परिवारों की मुश्किलें, भूखों मरने की आई नौबत!

हरिद्वार के लक्सर तहसील के मिर्जापुर सादात गांवे में राशन डीलकर की मनमानी से 500 परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

स्थानीय लोगों ने इस संबंध में लक्सर उप जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर ने तीन महीने से करीब 500 परिवारों को राशन नहीं दिया है। ऐसे में इन परिवारों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। ग्रामीणों का आरोप है क राशन डीलर कालाबाजारी कर रहा है। यही वजह है कि राशन डीलर इन परिवारों को राशन नहीं दे रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, इस संबंध में उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत की लेकिन, राशन डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐस में अब ग्रामीणों ने आरोपी राशन डीलर की शिकायत जिलाधिकारी से की है।

वहीं, जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने बताया कि मिर्जापुर सादात गांव के राशन डीलर के खिलाफ कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राशन डीलर की मनमानी नहीं चलेगी। अधिकारी ने कहा कि सभी परिवारों को राशन मिले, इसके लिए जरूरी व्यवस्था की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.