फोटो: सोशल मीडिया
अनलॉक 4 की गाइडलाइन आने के बाद से कई पवित्र धामों में अब श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति मिल गई है, जहां अब तक कई तरह की पाबंदियां थी। उनमें से ही एक हेमकुंड साहिब भी है।
सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट आज सुबह 10 बजे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए हैं। आपको बता दें, वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस बार नियत तिथि पर हेमकुंड साहिब के कपाट नहीं खुल पाये थे।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह के अनुसार हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ एक महीने 10 दिन तक खुले रहेंगे। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 5 बजे रात्रि विश्राम के बाद घांघरिया गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ।
खबरों की मानें तो करीब 8 बजे हेमकुंड साहिब पहुंचने के बाद 9 बजे पंच प्यारे की अगुवाई में सचखंड साहिब गर्भगृह से पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को लाया गया। इसके बाद शबद-कीर्तन और इस साल की पहली अरदास पूरी की गई। बता दें, कोरोना के कारण जिला प्रशासन ने धाम में एक दिन में 100 श्रदालुओं को ही जाने की अनुमति दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.