पवित्र छड़ी चारधाम और प्राचीन मंदिरों की यात्रा करने के बाद माया देवी मंदिर पहुंच गई है। संत समाज ने फूल माला पहनाकर छड़ी का स्वागत किया।
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज और उपमहंत शिवदत्त गिरि की अगुवाई में छड़ी यात्रा सोमवार को हरिद्वार पहुंची। पवित्र छड़ी को नगर कोतवाल बाबा आनंद भैरव, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के इष्टदेव भगवान दत्तात्रेय की पूजा अर्चना के बाद मायादेवी मंदिर में लाया गया।
श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने बताया कि पवित्र छड़ी का मकसद उत्तराखंड के उपेक्षित पौराणिक मंदिरों के प्रति जनजागरण, जीर्णोद्वार और विकास कर तीर्थाटन को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि तीर्थाटन बढ़ने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा। श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की जरूरत है। उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल और प्रशासनिक अधिकारियों समेत सभी आभार जताया।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.