काशीपुर: प्रेम सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा!

उधम सिंह नगर की बाजपुर पुलिस ने बहुचर्चित प्रेम सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कया है।

इन आरोपियों की गिरफ्तारी भुजवानगला तिराहे के पास से हुई है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से रॉड और 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश वर्मा पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम बेरिया दौलत थाना केलाखेड़ा और चुन्नीलाल पुत्र मंगली निवासी ग्राम बेरिया दौलत थाना केलाखेड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि प्रेम सिंह और राकेश वर्मा के बीच विवाद था। दोनों के बीच अक्सर नोकझोक होती रहती थी। राकेश वर्मा के परिजनों के साथ विवाद और गाली गलौज के दौरान प्रेम सिंह अक्सर राकेश वर्मा को जान से मारने उसके दुकान में आग लगाने की धमकी दिया करता था। इसी डर की वजह से राकेश वर्मा ने चुन्नीलाल के साथ मिलकर षड्यंत्र के तहत प्रेम सिंह को ठिकाने लगा दिया।

राकेश वर्मा ने बीते 27 अक्टूबर को मृतक प्रेम सिंह को खाने पीने के बहाने अपनी कार में बैठाकर बरहनी ले गए। जहां शराब की दुकान में बैठकर तीनों ने शराब पी। इसके तीनों कार से बाजपुर दोराहा होते हुए फिदानगर चौक एनएच 74 से होते हुए फतेहपुर पुलिया से ठोठुपुरा के पास टॉयलेट करने के बहाने उतार कर पीछे से चुन्नीलाल के द्वारा प्रेम सिंह की पीठ पर रॉड से हमला कर दिया। इसी दौरान राकेश वर्मा ने 315 बोर के तमंचे से प्रेम सिंह के सिर से सटाकर गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.