रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
युवती के मुताबिक, युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शादी के लिए युवक पर दबाव बनाया तो युवक शादी करने से मना कर दिया। युवती का ये भी आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने के लिए बाद में 7 लाख रुपये की मांग की। युवती ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की ही रहने वाली है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंन बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.