पिथौरागढ़ प्रशासन ने एक बार फिर दरियादिली दिखाते हुए पड़ोसी देश नेपाल के दो घायलों के लिए धारचुला में अंतराष्ट्रीय झूलापुल खोला।
जानकारी के मुताबिक पुल खुलने पर कुल 162 लोगों ने आवाजाही की। जिनमें से 71 लोग भारत आए जबकि 91 लोग नेपाल गए। आपको बता दें, एसएसबी की निगरानी में पुल को करीब डेढ़ घण्टे के लिए खोला गया।
आपको बता दें, नेपाल प्रशासन ने दो घायल व्यक्तियों के उपचार के लिए भारतीय प्रशासन से अनुमति मांगी थी। जिस पर भारतीय प्रशासन ने दरियादिली दिखाते हुए पुल को खोलने की अनुमति दी। जानकारी के मुताबिक नेपाल के गोगले निवासी जोगी ओढ़ घर में काम करते वक्त घायल हो गए थे। जबकि दंतु निवासी देवकी देवी घास काटते समय पहाड़ी से गिरकर घायल हो गयी थी।
पुल खुलने पर दोनों को संयुक्त अस्पताल धारचुला में प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद जोगी ओढ़ को जिला चिकित्सालय और देवकी देवी को देहरादून रेफर किया गया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.