अल्मोड़ा के सोमेश्वर बाजार में ऑटो मोबाइल की दुकान की आड़ में सट्टे का कारोबार चला रहे दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के कब्जे से सट्टे की पर्चियां, 3 मोबाइल, पेन और 2,680 की नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक, सोमेश्वर बाजार में ऑटो मोबाइल की दुकान की आड़ में आईपीएल पर सट्टा लगाने का कारोबार चला रहे दुकानदार के बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले उसे थाने में बुलाकर सख्त हिदायत दी गई थी।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि चेतावनी के आरोपी ने सट्टे का काम जारी रखा। इसेक बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने छापा मारा। इस दौरान इस खेल का पार्दाफाश हो गया। आरोपी से पूछताछ में कुछ और खुलासे हो सकते थे। सट्टे के खेल में कौन-कौन संलिप्त था इस बारे में भी पुलिस पता लगा रही है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.