रामनगर: कमरे से युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, अब सुसाइड नोट खोलेगा मौत के सारे राज!

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रामनगर में युवती ने अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को मौके से सोसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें, घटना सोमवार शाम की है। रामनगर के चिल्किया इलाके में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने अपने घर में सुसाइड कर लिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मौके का मुआयना किया। इस दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

खबरों के मुताबिक चिल्किया में सुरेश और मीनाक्षी एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में एक किराए के कमरे में रह रहे थे। सुरेश मूल रुप से अल्मोड़ा का रहने वाला है और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सुरेश ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह वह सुबह काम पर गया। उसने दोपहर में मीनाक्षी को फोन किया, लेकिन मीनाक्षी ने फोन रिसीव नहीं किया।

उसके बाद सुरेश ने पड़ोस के एक युवक को फोन कर मीनाक्षी को देख आने को कहा। पड़ोसी जब घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। अंदर मीनाक्षी का शव पड़ा हुआ था। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.