पिथौरागढ़: देश सेवा कर रहे जवानों से भरी बस नदी में गिरी, दो जवान घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़ के धारचूला से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां आईटीबीपी की मिनी बस खाई में जा गिरी।

ये हादसा टांकुल शिविर में जाते समय तवाघाट ज्योतिनाला के पास हुआ। जहां बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में आईटीबीपी और एसएसबी के एक-एक जवान घायल हो गए। सीएचसी धारचूला में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे में आईटीबीपी के चालक दीवान सिंह पिंगल (45) और जोशीखेत कालिका निवासी एसएसबी के हरीश सिंह (30) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी एसएसबी पोस्ट में दी। सूचना पर 11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के डिप्टी कमांडेंट प्रणव शुक्ला के नेतृत्व में पहुंचे इंस्पेक्टर अनूप रावत, सुदर्शन, एसआई रमेश कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव, कांस्टेबल संदीप जाखड़ आदि जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन के दरवाजे और जाली तोड़कर घायल जवानों को बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी धारचूला लाया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.