काशीपुर: दहेज लोभियों की शर्मनाक करतूत! 10 लाख रुपये और मर्सिडीज कार की डिमांड की, केस दर्ज

काशीपुर में दहेज लोभियों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। ये मामला मोहल्ला गंज क्षेत्र का है, जहां विवाहिता ने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाया है।

विवाहिता का आरोप है कि 10 लाख की नकदी और मर्सिडीज कार नहीं मिलने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पाड़िता का आरोप है कि शादी के बाद जब वो अपने ससुराल हरिद्वार गई तो उसके सास ससुर ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया था। बाद में वो किराए के मकान पर रहने लगी। कुछ समय बाद ससुर अखिल बोहरा, सास नन्द बोहरा, ननद मेघा बोहरा उसके घर आए और कहने लगे कि उसे वो अपने साथ रहने देंगेष लेकिन इज्जत बचाने के लिए उसे मायके से 10 लाख रुपये की नकदी और एक मर्सिडीज कार की मांग की।

उसके बाद पीड़िता अपने ससुरालवालों के साथ रहने लगी। बाद में उसने मायके से 40 हजार रुपये लाकर फ्लैट में खर्च किए और 34 हजार रुपये नगद और एक लाख 10 हजार रुपये कीमत की एक पुरानी कार पति को दी। ताकि ससुराली खुश हो सकें। इसके बाद भी ससुराली 10 लाख और मर्सिडीज कार लाने का दबाव बनाने लगे और फ्लैट से निकालने की धमकी देने लगे। 22 जनवरी 2020 को सास, ससुर और ननद ने मांग पूरी न होने पर उसकी शादी कैंसिल कराने और उसे जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.