कोटद्वार में तीन दिवसीय सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान पर कोरोना महामारी का असर पड़ा है।
कोरोना के चलते महोत्सव समिति ने भजन संध्या को रद्द कर दिया है। इसके अलावा दूसरे आयोजनों से भी आम श्रद्धालुओं को दूर रखा गया। कोटद्वार के मशहूर सिद्धबली मंदिर में माथा टेकने दूर-दूर से लोग आते हैं। सिद्धबली बाबा के प्रति लोगों में अपार आस्था है। हर साल दिसंबर के महीने में पहले हफ्ते में होने वाले तीन दिवसीय सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान में हजारों की संख्या में लोग यहां आते हैं। कोरोना की वजह से इस साल अनुष्ठान में कुछ देखने को नहीं मिल रहा है।
कोरोना की वजह से इस साल महज औपचारिक तरीके से आयोजित किया गया। अनुष्ठान के दौरान सुबह के समय सिद्धबली बाबा का अभिषेक सुंदरकांड का पाठ एकादशी कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। कृष्ण चंद्र शास्त्री के मुताबिक, सिद्धबली बाबा का वार्षिक अनुष्ठान बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.