काशीपुर: फोन पर बात कर रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

उधमसिंह नगर जिल में काशीपुर के कोतवाली क्षेत्र के जसपुर खुर्द विशाल नगर में बदमाशों ने युवक को उस समय गोली मार दी जब वो फोन पर बात कर रहा था।

गोली की आवाज सुनने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। ये घटना बुधवार देर शाम की है। घायल युवक इंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि वो फोन पर अपने दोस्त से बात कर रहा था। इसी दौरान कुछ बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया।

घायल इंद्रपाल ने बताया कि अचानक गोली चलने के बाद उसने अपने साढू ओम वीर सिंह यादव को आवाज लगाई। जब तक ओम वीर सिंह उनके पास पहुंचते, तब तक दूसरी गोली चली गई और युवक को जा लगी। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को काशीपुर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। उधर, सूचना मिलने के बाद सीओ मनोज ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.