उत्तराखंड: प्रेम प्रसंग में दो पक्षों में बड़ा बवाल! फायरिंग में तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

खटीमा के महोलिया इलाके में प्रेम प्रसंग के मामले में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर है।

घायलों में दो सगे गाइयों समेत तीन लोग शामिल हैं। दोनों पक्षों में भिड़ंत के बाद तीनों घायलों को खटीमा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां दो लोगों को तो भर्ती कर लिया गया है। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

खबरों के अनुसार, श्रीपुर बिछुवा के रहने वाले मनीष का झनकट की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग है। युवती को लेकर मनीष का निखिल यादव नाम के लड़के के साथ इससे पहले विवाद हुआ था। हालांकि बाद में दोनों के बीच सुलह भी हो गया था।

मनीष ने बताया कि शुक्रवार को निखिल ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। ऐसे में मनीष अपने बड़े भाई राहुल और दोस्त भूपेंद्र के साथ निखिल से मिलने महोलिया इलाके में पहुंचा था। इलाके में  पहले से ही 10 से 12 लड़के मौजूद थे। जैसे ही मनीष अपने भाई और दोस्त के साथ वहां पहुंचा निखिल और इसके साथ मौजूद 10 से 12 लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में तीनों लोग घायल हो गए।

फायरिंग में जैसे तीनों युवक घायल हुए। मौके से हमला करने वाले फरार हो गए। इसके बाद घायलों को खटीमा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, मामले की सूचना मिलने के बाद खटीमा कोतवाल संजय पाठक ने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.