उत्तराखंड: गलत निकली अपर सचिव के अपहरण की आशंका, DIG को पत्र के कुछ ही घंटों बाद यहां मिली ष्णमुगन

उत्तराखंड सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के विभागीय निदेशक और अपर सचिव वी ष्णमुगन के लापता होने की खबर झूठी निकली है।

महिला और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य द्वारा देहरादून डीआईजी अरुण मोहन जोशी को पत्र लिखने के कुछ ही घंटों में वी ष्णमुगन का पता चल गया है। बताया जा रहा है कि ष्णमुगन इस वक्त देहरादून के राजपुर रोड के अपने सरकारी आवास में मौजूद हैं। खबर है कि अधिकारी ने पिछले कुछ दिनों से अपने को होम आइसोलेट किया हुआ है।

आपको बता दें, बीते कई दिनों से एक टेंडर प्रक्रिया को लेकर विभागीय अपर सचिव महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। ऐसे में गुस्साई मंत्री रेखा आर्य ने अपने आईएएस अधिकारी के लापता होने और अपहरण होने की शिकायत देहरादून डीआईजी को पत्र लिखकर दी।

पत्र में उन्होंने वी ष्णमुगन के अपहरण की आशंका भी जताई थी। आपको बता दें, आईएएस वी ष्णमुगन जो कि वर्तमान में अपर सचिव और निदेशक महिला सशक्तिकरण बाल विकास के पद पर कार्यरत हैं। डीआईजी को लिखे पत्र में कहा गया था कि वी ष्णमुगन 20 सितंबर (रविवार) से अपना फोन बंद कर अचानक गायब है। कई बार की कोशिश के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया। पत्र में आईसीडीएस विभाग के अपर सचिव निदेशक वी.षणमुगम के अपहरण की आशंका जताई गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.