कोटद्वार के लैंसडाउन कोतवाली इलाके में नामकरण समारोह को दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक महिला गंभीर रूप से घायल गई।
बताया जा रहा है कि गोली महिला के पांव में लगी है। घायल महिला को इलाज के लिए बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। महिला नेपाली मूल की बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक, महिला की पहचान माया के रूप में हुई है, जो लंबे समय से डेरियाखाल लैंसडाउन में रह रही थी।
बताया जा रहा है कि लैंसडाउन बाजार के पास महिला रिश्तेदारों के यहां नामकरण समारोह में गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने हवा में फायर की। गोली महिला के पांव पर जाकर लग गई। हादसे में अन्य महिलाएं भी मामूली रूप से घायल हुई हैं।
खबरों के मुताबिक, फायरिंग के बाद समारोह में मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति से पिस्टल और गोली छीनकर पुलिस को दे दिया। हालांकि लैंसडाउन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है।
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…
उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
This website uses cookies.