उत्तरकाशी के इस गांव में दर्दनाक हादसा, भूस्खलन में क्षतिग्रस्त हुए 10 भवन, एक महिला घायल

उत्तरकाशी के सुदूरवर्ती मोरी तहसील हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दूरस्थ हटवाड़ी गांव में 10 भवन क्षतिग्रस्त हो गए।

ये हादसा गुरूवार सुबह हुआ जब गांव के ऊपरी पहाड़ी से अचानक बर्फ के कारण गदेरे में भूस्खलन हो गया। वहीं, एक महिला पत्थर लगने के कारण घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए मोरी अस्पताल भेजा गया।

इसके अलावा राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चार परिवारों को सरकारी स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। खबरों की माने तो इस हादसे में 2 परिवारों के भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही 4 परिवारों को सरकारी विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है।

वहीं, जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मोरी तहसीलदार ने सैटेलाइट फ़ोन से दी सूचना में बताया गया कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर बचाव और राहत कार्य कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.