चंपावत के रौंसाल के डुंगराबोरा गांव में गुलदार का आतंक देखने को मिला है। चंपावत ने 18 साल की युवती को अपना निवाला बना लिया है।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। वन विभाग ने पीड़ित के परिवार को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया है। नेपाल सीमा से लगे रौंसाल क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुंगराबोरा में बसंती बोहरा पुत्री गंगा सिंह बोहरा देर शाम घर से करीब 100 मीटर दूर पास घास साने गई थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने युवती पर हमला कर दिया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष एलएम कुंवर ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय और विधायक पूरन सिंह फर्त्याल से बात कर पीड़ित परिवार को और मदद दिलाने की मांग की है। वहीं, वन विभाग ने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। साथ ही इलाके में कैमरा लगाकर तेंदुए की लोकेशन के बार में जानकारी जुटाई जा रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.