पिथौरागढ़: सात साल की मासूम को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया गुलदार, उतारा मौत के घाट!

पिथौरागढ़ के बेरीनाग के भट्टी गांव में गुलदार ने सात साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया है। बच्ची की मौत ते बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि घात लगाए बैठे गुलदार बच्ची को पंजे में उठाया और घसीटते हुए झाड़ियो में ले गया। जब तक लोगों ने शोर मचाया और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तक तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि भट्टी गांव निवासी भगत राम की सात साल की बेटी हिमानी दूध लेने पड़ोस में गई थी। जैसे वो घर के पास पहुंची तभी अचानक गुलदार उसके ऊपर हमला कर दिया। उसे घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियो में ले गया और मार डाला।

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम को इसकी खबर दी। सूचना मिलके के एक घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके परर पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों ने देरी से आने का कारण पूछा तो विभागीय कर्मचारियों ने गोलमोल जवाब दिया। ऐसे में ग्रामीण और भड़क गए और वन विभाग के कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.