फोटो: सोशल मीडिया
यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे बीजेपी विधायक महेश नेगी के खिलाफ देहरादून पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
देहरादून पुलिस की एक टीम रविवार को द्वाराहाट पहुंची। पुलिस ने विधायक नेगी के घर से कई साक्ष्य जुटाए। साथ ही केस से जुड़े कुछ लोगों के पूछताछ की। इस दौराना जांच टीम के साथ पीड़िता भी मौजूद थी। द्वाराहाट जांच टीम आधे घंटे तक विधायक के घर पर रुकी। जांच अधिकारी आशा पंचम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तथ्य और सबूत जुटाने का काम किया जा रहा है।
पीड़िता के साथ विधायक के घर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने वाली पुलिस इससे पहले मंसूरी, दिल्ली और विधायक हॉस्टल देहरादून समेत कई जगहों पर साक्ष्य जुटाने के लिए जा चुकी है। द्वाराहाट में पीड़िता के वकील एसपी सिंह ने बताया कि विधायक नेगी पीड़िता के साथ जिन जगहों पर गए थे। उन जगहों से पुलिस सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने बताया कि होटलों के पुरान रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे है। इससे पहले पुलिस नैनीताल क्लब में कमरा नम्बर 24, हल्द्वानी में कृष्ण कुमार भाकुनी के फार्म हाउस जैसे जगहों पर भी जांच के सिलसिले में गई थी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.