काशीपुर: फैक्ट्री कर्मी अपहरण मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला साथी के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर के काशीपुर में दो दिन पहले हए फैक्ट्री कर्मी के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार पांच अभियुक्तों के बाद अब घटना के मुख्य अभियुक्त मनोज चौधरी और उसकी महिला साथी प्रियंका चौहान को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों अभियुक्तों को रामनगर रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से अपहृत युवक का काले रंग का बैग और 5500 रुपये बरामद हुए हैं।

आपको बता दें, शिखा रानी ने 19 नवंबर की रात पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पति दीपक विश्वनाथ पेपर मिल हलदुआ चौराहा में काम करते हैं। 19 नवंबर की देर शाम दीपक काम से वापस लौट रहा था कि मोहल्ले के पास ही एक महिला समेत 7 लोगों ने दीपक का अपहरण कर लिया। शिकायत में शिखा ने बताया कि इस दौरान वह मौके पर मौजूद थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी को खंगाला जिसकी मदद से एक गोदाम के अंदर से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अपहरण किए गए शख्स को भी सकुशल बरामद किया। लेकिन घटना के मुख्य आरोपी और उसकी महिला साथी फरार चल रहे थे। जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 days ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 days ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

5 days ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

5 days ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

This website uses cookies.