रुद्रपुर: अवैध संबंधों के खुलासे का था डर, प्रेमी संग मिलकर महिला ने पति की हत्या का बनाया प्लान, गिरफ्तार

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र से गला रेतकर हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। अवैध संबंध के डर से आरोपी ने महिला के पति को मौत के घाट उतारने की कोशिश की।

फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का घायल शख्स की पत्नी के साथ अवैध संबंध था।

पुलिस ने बताया कि 12 अगस्त को फौजी मटकोटा क्षेत्र में गन्ने के खेत में खून से लथपथ एक शख्स के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामला दर्ज करने के बाद पुलसि ने तफ्तीश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले। जिसके बाद पुलिस प्रवीण धर उर्फ कोकन निवासी आदर्श इन्दिरा बंगाली कॉलोनी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुल्म कबूल लिया। आरोपी ने पुलिस को जो बताया उसे सुनकर पुलिसवालों के भी होश उड़ गए।

आरोपी ने बताया कि जिस कंपनी में वो काम करता था, वहीं एक महिला से उसे प्यार हो गया। जिसके बाद वो दोनों काफी करीब आ गए। दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ गया कि आरोपी ने महिला के घर आना जाना शुरू कर दिया। आरोपी के मुताबिक महिला को उसका पति बहुत मारता था। इसलिए उसे मारने का प्लान बनाया गया।

पुलिस ने फिलहाल आरोपी की निशानदेही में हत्या के प्रयास में इस्तेमाल की गई चीजे बरामद कर ली हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.