नशे के साथ नए साल का जश्न मनाने का सपना देख रहे नशे के सौदागरों की कोशिश को बड़ा झटका लगा है।
उत्तराखंड के चंपावत में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में चंपावत जिला पुलिस ने एक तस्कर को 9 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। आपको बता दें, ये सफलता एसओजी और थाना पाटी पुलिस को संयुक्त रूप से मिली है।
पुलिस ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को एक शख्स की गतिविधि संदेहास्पद लगी। पुलिस टीम ने उसके पास जाकर पूछताछ करने की सोची। लेकिन तभी अंधेरा का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने पीछा करके उसे दबोचा। लेकिन उसका साथी फरार होने में सफल रहा।
पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह चरस की कुछ मात्रा घर पर ही तैयार करता है। बाकी कुछ मात्रा सस्ते दामों में खरीदता है। इसके बाद चरस को दोस्त की मदद से हल्द्वानी और यूपी के कई इलाकों में महंगे दामों पर बेचता है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.