फोटो: सोशल मीडिया
बेरीनाग के भट्टीगांव वार्ड में बीते कई महीनों से लोगों के लिए काल बन चुका आदमखोर गुलदार आखिर मारा गया है।
आदमखोर को प्रदेश के मशहूर शिकारी जॉय हुकिल ने ढेर कर दिया। गुलदार के मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत क सांस ली है। बीते 7 अक्टूबर को भगत राम की 6 साल बेटी को घर के पास से गुलदार ने निवाला बना लिया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद वन विभाग ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारने के आदेश दिए थे। आदमखोर गुलदार को मारने के लिए इलाक मशहूर शिकारी जॉय हुकिल के नेतृत्व में शिकारी तैनात किए गए थे।
शिकारी जॉय हुकिल ने रविवार देर रात को आदमखोर गुलदार को मार गिराया। ये गुलदार उनका 40वां शिकार था। गुलदार को मारने के बाद जॉय हुकिल ने बताया कि मजबूरी और लोगों के खतरे को देखते हुए गुलदार को मारना पड़ा है। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा ने कहा कि अभी भी ग्रामीणों को गुलदार को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। शाम के समय बच्चों को घरों के बाहर अकेला नहीं छोड़ना होगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.